मुजफ्फरपुर के चैंबर ऑफ कॉमर्स में 10 से 12 जनवरी तक लगेगा स्वावलंबी उद्योग मेला

मुजफ्फरपुर: चैंबर ऑफ कॉमर्स 10 से 12 जनवरी तक मुजफ्फरपुर में स्वालंबी उद्योग मेला लगेगा।  जिसके लिए बुधवार को चैंबर के पदाधिकारियों ने बैठक की। चैंबर के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया और महामंत्री सज्जन शर्मा ने कहा कि उद्योग मेला में शहर के अलावा अन्य प्रदेशों के उत्पादक और विक्रेता स्टॉल लगा रहे हैं।

सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय से प्राप्ति स्वीकृति के आधार पर घरेलू , कुटीर उद्योगों व महिलाओं द्वारा किये जाने उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है।

साथ ही 10 जनवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं  11 जनवरी को महाकवि विद्यापति की पदावली पर आधारित सुदीप घोष द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका प्रेम रस बुंदन का मंचन होगा। इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पोद्दार, प्रमोद मोदी, अरुण चमड़िया, रवि मोटानी व अरुण कुमार उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.