पटना. इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बाद अब उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. दरअसल सीबीआई की टीम लालू यादव के बेहद करीबी संदेश विधायक किरण देवी केके घर पहुंची है. मिली जानकारी के अनुसार बालू के काले कमाई से जुड़े मामले में पूछताछ करने का नोटिस लेकर CBI की टीम किरण देवी के घर पहुंची है.

दरअसल सीबीआई की टीम बालू की काली कमाई से जुड़े मामले में पूछताछ करने का नोटिस लेकर संदेश विधायक किरण देवी के घर पहुंची है. जानकारी के अनुसार दिल्ली से सीबीआई की पांच सदस्य टीम पटना पहुंची है. वहीं सीबीआई की पांच सदस्य टीम पूर्व विधायक अरुण यादव से पूछताछ करने पहुंची है. हालांकि अरुण यादव घर पर मौजूद नहीं हैं. अरुण की पत्नी और संदेश विधायक किरण देवी को CBI की टीम ने नोटिस की कॉपी सौंप दिया है.
