मुजफ्फरपुर में फन वर्ल्ड डिजनीलैंड मेला का हुआ भव्य उद्घाटन….

मुजफ्फरपुर: शहर के मिठनपुरा चौक में 110 फीट का हवामहल गेट के साथ फन वर्ल्ड डिजनीलैंड मेला का भव्य उद्घाटन किया गया है। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर महापौर निर्मला साहू ने  फीता काटकर किया। यहां हर प्रकार के गर्म कपड़े किफायदी मूल्यों पर उपलब्ध है। साथ ही बच्चों के लिए मनोरंजन का भी विशेष प्रबंध किया गया है।

कई प्रकार के हैदराबादी आचार के साथ सौंदर्य प्रसाधन के सामान महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपलब्ध है। मेला के आयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि डिजनीलैंड मेला में शहरवासियों के लिए हर तरह के मनोरंजन का प्रबंध किया गया है। साथ ही यहां पर हर जरूरत की चीजें उपलब्ध है। खास कर इसमें बच्चों के लिए ज्वाइंट विल, टोरा-टोरा, ड्रैगन, टावर, मिक्की माउस, वाटर वोट आदि झूले के अलावा बच्चों के लिए मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध है। खेल लॉटरी गेम्स और गन शॉट के अलावा कई तरह के गेम्स के भी स्टॉल लगाए गए है।

युवक व युवतियों में भी टैटू बनवाने को लेकर काफी उत्साह है। लोगों को आइस पान की व्यवस्था खूब पसंद आ रहा है।  साथ ही मुंबई वूलेन आइटम और फिरोजाबाद, मुंबई की ज्वेलरी, कैटलरी, क्राकरी के साथ बच्चों के खिलौने के भी स्टॉल लगाए है। इस मेले में अधिक से अधिक लोग आकर अपनी जरूरतों का सामान खरीदने के साथ ही मेले का आनंद उठा सकते है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.