श्रीराम की भक्ति में डूबा बिहार, सोने से बनी इन चीजों समेत कई विशेष अयोध्या भेजे गए उपहार

आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। श्रीराम की भक्ति में अयोध्या ही नहीं पूरा बिहार भी डूब चुका है। गली-गली में श्रीराम के जयकारे लग रहे हैं। इधर, बिहार की ओर से प्रभु श्रीराम के चरणों में कई उपहार भेंट किए गए। इसमें स्वर्ण आभूषण, स्वर्ण जड़ित तीर-धनुष समेत कई विशेष उपहार शामिल हैं। इतना ही नहीं पटना के महावीर मन्दिर न्यास ने राम मन्दिर निर्माण में अपने 10 करोड़ के योगदान का वचन पूरा किया। महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र को दो करोड़ रुपये की किश्त का चेक सौंप दिया।

महावीर मंदिर द्वारा राम लला को भेंट की जाएगी स्वर्ण जड़ित तीर-धनुष व 2  करोड़ की रकम »

अंतिम किश्त के रूप में 2 करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी गयी
दरअसल, आचार्य किशोर कुणाल ने 9 नवंबर 2019 को श्रीराम जन्म भूमि के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आते ही महावीर मन्दिर की ओर से राम मन्दिर निर्माण में 10 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की थी। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि 2 अप्रैल 2020 को जिस दिन श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का खाता खुला था, उसी दिन महावीर मन्दिर की ओर से दो करोड़ रुपये की पहली किश्त दी गयी थी। वर्ष 2021, 2022 और 2023 में लगातार इतनी राशि दी जाती रही। अब अंतिम किश्त के रूप में 2 करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी गयी।

2.5 किलो का स्वर्णजड़ित तीर-धनुष भेंट
रविवार को अमावा राम मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के. परासरन की ओर से उनके पौत्र विष्णु परासरन और सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने स्वर्ण जड़ित तीर-धनुष भेंट किया। यह तीर-धनुष श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र को सौंपा गया। अमावा राम मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का धनुष जिसे कोदंड के नाम से जाना जाता है, उसे चेन्नई में बनवाया गया है। 2.5 किलो वजन का यह तीर-धनुष तांबे के बेस पर स्वर्ण जड़ित है। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अमावा राम मन्दिर के शिखर के लिए स्वर्ण जड़ित कलश बनवाया गया। इसके लिए भारत सरकार के उपक्रम एमएमटीसी से सोना खरीदा गया था। उसमें से कलश निर्माण के बाद शेष बचे सोने से स्वर्ण जड़ित को दंड तैयार किया गया है।

भेंट के लिए ले जा रहे खास सामान कपिलेश्वर सिंह
अयोध्या राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए पूरे मिथिलांचल में दरभंगा महाराज के पोते कुमार कपिलेश्वर सिंह को आरआएएस और रामजन्म भूमि न्यास समिति की तरफ से निमंत्रण पत्र मिला है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि बनाया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कुमार कपिलेश्वर सिंह दरभंगा से भगवान राम के लिए सोने का मुकुट, चांदी की चरण पादुका और चांदी के तीर-धनुष समेत कई अन्य विशिष्ट सामग्री उपहार स्वरूप ले गए हैं। इन सामग्री को वह 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को समर्पित करेंगे। इन उपहारों के अलावा रामजी के ससुराल मिथिला से उनके लिए मिथिला की परंपरा के अनुसार, पग (पगड़ी), पान और मखाना भेजा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading