मुजफ्फरपुर :सुरंगमा कला केंद्र के प्रांगण में सरस्वती पूजन के अवसर पर वसंतोत्सव का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर : मां सरस्वती ज्ञान, साहित्य, संगीत एवं कला की देवी है। बसंत पंचमी के इस शुभ दिन हल्की बारिश के साथ शहर के विभिन्न संस्थानों में हर्षोलास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा। शहर के सुरंगमा कला केंद्र के प्रांगण में सरस्वती पूजन के अवसर पर वसंतोत्सव का आयोजन किया गया।

जहां कार्यक्रम का शुरुआत डॉक्टर विद्या कुमारी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं सुरंगमा कला केंद्र के कलाकारों ने सरस्वती वंदना पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही सुरंगमा कला केंद्र की निदेशिका डॉ० पुष्पा प्रसाद ने राग वसंत गाकर महौल भक्तिमय कर दिया।

इस मौके पर मुख्य कलाकार डॉ० सोनी सुमन, कंचन कुमारी, चंचल कुमारी, रोशनी कुमारी,निश्चल गुप्ता, हर्ष राज एवं अपराजिता, सलीम अहमद, डॉ० सिद्धी शंकर मिश्रा एवं मुकुल पांडे अपने वाद्य यंत्रों के द्वारा इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। साथ ही आशा अवंतिका, सुशील त्रिपाठी, सीमा चौधरी,अवधेश गुप्ता,आशा सिन्हा, नूतन कुमारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading