मुजफ्फरपुर के गोबरसही सकरी रोड स्तिथ द ग्रीन हेरिटेज रिजॉर्ट एंड बैंक्वेट हॉल के प्रांगण में धूमधाम से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जहां शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम में होली के गानों पर महिलाओ, पुरुष और युवाओं ने जमकर रंग उड़ाए।

लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली के गीतों से पूरा रिजॉर्ट परिसर मस्ती में डूबा रहा। इसके साथ ही रिजॉर्ट द्वारा लोगो के लिए निशुल्क खाने पीने की भी व्यवस्था की गई थी।

निर्देशक बब्बू वर्मा ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं उपस्थित सोनल वर्मा ने बताया कि काफी उत्साह से लोगों ने होली खेली। उन्होंने कहा कि लोग होली के रंगों में रंग गए हैं।














