बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों व अभिभावकों को डिग्री कॉलेज से नामांकन स्थानांतरित करने के लिए निर्देशित किया है। इसके लिए परीक्षा समिति की ओर से विज्ञापन भी जारी किया गया है।

परीक्षा समिति ने कहा है कि सत्र 2023-25 के लिए इंटर कक्षा में राज्य के सभी डिग्री कॉलेजों के 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी 12 वीं की पढ़ाई के लिए डिग्री कॉलेजों से स्थानांतरित कर इंटर स्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन लेंगे। सत्र 2024-25 में 12 वीं कक्षा की पढ़ाई डिग्री कॉलेजों में नहीं होगी। नामांकन स्थानांतरित करने के लिए विद्यार्थी 21 से 31 मार्च तक ओएफएसएस पोर्टल पर विकल्प भर सकते हैं।







