बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप इन दिनों पश्चिमी चंपारण से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे हैं। वह नामांकन से पहले छोटी-छोटी सभा कर लोगों से खुद को मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वह बिल्कुल पुराने और ठेठ अंदाज में लोगों के सामने नजर आ रहे हैं। हालांकि, मनीष कश्यप को सिम्बॉल अभी तक नहीं मिला है।
मनीष कश्यप ने सुनाई अधूरी लव स्टोरी
इन सब के बीच मनीष कश्यप का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कॉलेज की पुरानी बातें सुनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए अपनी अधूरी लव स्टोरी बताई। मनीष कश्यप ने कहा कि मैं भी कॉलेज की सबसे खूबसूरत लड़की को प्यार करता था लेकिन जेब में पैसे नहीं होने की वजह से आगे नहीं बढ़ पाया।

मैं फेल भी हुआ था: मनीष कश्यप
मनीष कश्यप ने कहा कि बहुत बार मैं इंजीनियरिंग में फेल भी हुआ। मैं एम 1, एम 2 में फेल हुआ। मेरा पेपर भी बैक हुआ लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। शिक्षक ने कहा कि तुम्हारा प्लेसमेंट नहीं होगा मनीष। इसपर मैंने सीना ठोक कर कहा कि सर मेरा प्लेसमेंट होगा और मैं फाइनल सेमेस्टक फर्स्ट डिवीजन से पास हुआ।
कौन हैं मनीष कश्यप
बता दें कि मनीष कश्यप बिहार के यूट्यूबर हैं, जो कि आए दिन अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। मनीष कश्यप उन दिनों चर्चा में आ गए थे, जब तमिलनाडु सरकार ने उनपर NSA लगा दिया था। मनीष कश्यप के ऊपर मदजूरों का फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप लगा था।






