मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बांद्रा स्त्थित नुनफारा गांव में माता रानी का विसर्जन स्थानीय नदी में किया गया। जहां पंडित अवधेश झा द्वारा विसर्जन के दौरान पूजा अर्चना के बाद लोगों ने माता रानी को नम आंखों से विदाई दी।

वहीं विसर्जन के दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। पंडित अवधेश झा ने बताया कि हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य तरीके से बाबा लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है।

इस मौके पर अध्यक्ष राघव मिश्रा , उमेश सहनी, ऋषिकेश ठाकुर, मयंक राज, विपिन राम, राजगीर सहनी, सोनू मंडल, विकास राय, सौरव कुमार, हरे राम झा, रत्नेश झा, अविनेश कुमार ठाकुर उर्फ कलसधारी बाबा, मदन ठाकुर,रजनीश कुमार,शिवम कुमार, सुनील कुमार ठाकुर ,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









