बिहार : दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को है। इसको लेकर तैयारी और तेज हो गई है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी इस चुनाव में कोई भी कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच, उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भावुक अपील भी कर दी है। इसके अलावा, उन्होंने बातों बातों में पीएम मोदी का भी नाम लिया है।

स्पेशल पैकेज की भी बात नहीं कर रहे हैं- तेजस्वी यादव
मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में विकास, मुद्दे और तरक्की की बात होनी चाहिए, मुख्यमंत्री जी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन कोई विजन नहीं है। वह केंद्र से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मांग रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश बिहार के लिए स्पेशल पैकेज की भी बात नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, तेजस्वी यादव ने कहा कि हम जोड़कर कहते हैं कि प्रधानमंत्री जी नफरत की राजनीति छोड़कर बड़े मुद्दों पर बाते करें। युवा, व्यापारी, किसान, महिलाएं और देश का हर वर्ग के पास इस वक्त एक ही मुद्दा है।
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर साधा निशाना
वह गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और खराब अर्थव्यवस्था है। असली मुद्दा यही है। तेजस्वी ने आगे कहा कि अग्निवीर योजना युवा भी परेशान हैं। बता दें कि तेजस्वी लगातार अपनी हर सभा महंगाई और रोजगार को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने जनता से यह तक कह दिया है कि सरकार बनी तो वह सबसे पहले रोजगार देंगे और महंगाई पर नियंत्रण हासिल करेंगे।







