मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सरैयागंज स्थित जलान औषधालय हनुमान मंदिर में महाकाल सेवा दल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। जहां हनुमान जी की भव्य रंगोली बनाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

साथ ही हनुमान जी महाराज की महाआरती बाबा गरीबनाथ धाम के महंत अभिषेक पाठक द्वारा की गई। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर दल के संरक्षक रमेश रत्नाकर, अध्यक्ष आकाश चौधरी, रवि पोद्दार, महेश सर्राफ,अमित चौहान,उज्जवल सहनी, शिवम मेहता, दिव्यांश, काशी, कुणाल सहित महिला टीम की सीमा चंद्रवंशी, चंदा, गंगा,रौशनी,स्वीटी, सुप्रिया,दुर्गा सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए।








