चिराग पासवान ने पिता रामविलास पासवान के संघर्षों की कसम खाकर कहा- ‘जब तक मैं जिन्दा हूं….’

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि देश पर इमरजेंसी थोपने वाले आज लोकतंत्र एवं संविधान की बात कर रहे हैं। लोकतंत्र, संविधान एवं आरक्षण पर विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा, असल में लोकतंत्र, संविधान एवं आरक्षण को विपक्षी दलों से खतरा है। चिराग पासवान शुक्रवार को प्रखंड के नरगां गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

Lok Sabha Elections 2024: I want my mother to Contest Lok Sabha Elections  from Hajipur Seat Said Chirag Paswan | Lok Sabha Elections 2024: चिराग  पासवान का बड़ा बयान- चाहता हूं मेरी‘…जब तक चिराग पासवान जिंदा है’

उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के संघर्षों की कसम खाकर कहा कि जब तक चिराग पासवान जिंदा हैं, आरक्षण एवं संविधान को कोई खतरा नहीं है।चिराग ने कहा कि हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास की योजना बनाने में लगे हैं और विपक्ष के लोग भ्रम फैला कर हमें रोकने में लगे हैं। उन्होंने कांग्रेस एवं राजद पर जमकर निशाना साधा।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading