शशि थरूर ने इंडी गठबंधन की जीत का किया दावा, देश में बदलाव की बह रही हवा

पटना: कांग्रेस नेता शशि थरूर का कहना है कि देश में अब बदलाव की हवा चल रही है. 4 जून को दिल्ली में बदलाव दिखेगा. शशि थरूर ने देश में बदलाव के लिए बिहार में गठबंधन को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि पटना में सेंट्रल यूनिवर्सिटी नहीं बनाया गया. पीएम सिर्फ अच्छे भाषण देते हैं पर कोई समस्या दूर नहीं करते हैं. शुक्रवार को कांग्रेस नेता शशि थरुर सदाकत आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोला.

शशि थरूर बोले- देश में हिंदू नहीं, संविधान खतरे में; अब विपक्ष की आवाज सुनी  ही नहीं जाती - Shashi Tharoor said there are no Hindus in the country the  constitution isबिहार के साथ सौतेला व्यवहार

शशि थरुर ने कहा कि अबतक पांच चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया कि बिहार में बदलाव दिखेगा. कैसे भारत में रहना है ये आपको तय करना है. शशि थरूर ने कहा कि इस बार के चुनाव में मत प्रतिशत गिरा है. कई जगह लगातार मत प्रतिशत गिरा है यह अच्छा नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार बिहार दौरे पर तंज कसते हुए शशि थरूर ने कहा कि पीएम मोदी को पता है कि बिहार में कड़ी टक्कर मिल रही है.


तेजस्वी गठबंधन के स्टार प्रचारक

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के बिहार नहीं आने पर शशि थरूर बोलने से बचते रहे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बहुत मेहनत कर रहे हैं. सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार करने का रिकॉर्ड इस बार उन्हें के नाम रहेगा. देश बहुत बड़ा है यही कारण है कि बहुत सारे नेता हर जगह नहीं जा सकते हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि बिहार की सभी 9 सीट कांग्रेस जीते.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading