पटना. बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अब जीत-हार की तस्वीर सामने आने लगी है. बिहार की गया लोकसभा सीट पर आज सुबह से ही बढ़त बनाए हुए हम प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने करीब 1 लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत लिया है. वहीं गया सीट पर आरजेडी उम्मीदवार कुमार सर्वजीत दूसरे नंबर पर हैं. बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 में गया सीट पर विजय मांझी ने चुनाव जीता था.

वहीं पश्चिमी चंपारण सीट से बीजेपी उम्मीदवार संजय जायसवाल भी चुनाव जीत गए हैं. अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मदन मोहन तिवारी (कांग्रेस) को 125000 वोटों के अंतर से हरा दिया है.

इसके अलावा बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पसावन भी जीत के करीब हैं चिराग पासवान 113875 से अधिक वोटों से चुनाव जीत चुके हैं. वहीं उजियारपुर सीट से शुरुआत दौर में पीछे चल रहे बीजेपी उम्मीदवार नित्यानंद राय भी अब लगातार आगे चल रहे और जीत के करीब हैं.
