बिहार में वैकेंसी पर तेजस्वी ने एनडीए को घेरा, कहा-‘पहले सरकारी नौकरी देने के लिए तैयार नहीं थे CM नीतीश और अब..’

पटनाः बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सोशल मीडिया के माध्यम से नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल उठाया है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पुराने बयान को किया किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि जब उन्होंने 10 लाख नौकरी देने की बात कही थी तो सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि पैसा कहां से लाएगा?

तेजस्वी यादव का विपक्ष को जवाब, कहा- आरजेडी MY पार्टी नहीं BAAP की पार्टी |  Tejashwi Yadav's reply to the opposition said RJD is not my party but  BAAP's party - News Nation

’17 महीनें में 5 लाख नौकरी दी’

तेजस्वी ने बिहार सरकार के द्वारा एक साल में 5 लाख नौकरी को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धि को गिनाते हुए कहा कि ‘हमने 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में 5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी. इसी दौरान 3 लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन करवाई जो आचार संहिता के चलते कुछ महीनों से रुकी थी. हमारे हटते ही पूर्व निर्धारित तीसरे चरण में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से वह रद्द हो गयी थी.’

जल्द बहाली करने की अपील

तेजस्वी यादव लिखते हैं कि ‘चूंकि अब लोकसभा चुनाव पूर्ण हो चुके हैं. पहले से प्रक्रियाधीन 3 लाख नौकरियों के अलावा सरकार हमारी सरकार के निर्णय अनुसार सभी विभागों की बाकी रिक्तियों पर यथाशीघ्र बहाली प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां कराएं.’

सीएम के बयान को किया याद

इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के एक बयान को याद दिलायी. तेजस्वी कहते हैं कि ‘सनद रहे यह वही एनडीए और मुख्यमंत्री हैं जो कहते थे 10 लाख सरकारी नौकरियां देना असंभव है. इतनी नौकरियों का पैसा तेजस्वी कहां से लाएगा?’

10 लाख से अधिक सरकारी नौकरी है

तेजस्वी यादव लिखते हैं कि ‘जब हमारे साथ सरकार में आकर बैठे तो हमने साइंटिफिक तरीके से मुख्यमंत्री जी सहित वरीय अधिकारियों को बताया और समझाया कि कैसे 10 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा सकती है. इससे पूर्व तक वो यह मानने को ही तैयार नहीं होते थे कि बिहार में लाखों पद रिक्त भी हैं.’

नौकरी देने से अच्छा प्रभाव पड़ेगा

उन्होंने कहा कि ‘हमारी सकारात्मक राजनीति का परिणाम हमेशा ही सकारात्मक मिलेगा. जिन लाखों युवक-युवतियों को नौकरियां मिली और मिलेंगी उन पर हमारी इस पॉजिटिव, प्रोग्रेसिव और मुद्दे आधारित राजनीति का जीवन भर प्रभाव रहेगा.

बिहार में नौकरी की बहार

बता दें कि बिहार सरकार ने अगले 1 साल में 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 11 लाख लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को मिशन मोड पर काम करने का निर्देश दिया है. बिहार सरकार ने सात निश्चय पार्ट 2 के तहत 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के सभी विभागों को दिया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading