मुजफ्फरपुर: जिलाधिकारी ने सप्ताह के भीतर राशन कार्ड के ई-केवाईसी कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में आपूर्ति एवं धान अधिप्राप्ति की बैठक समाहरणालय सभागार में की गयी तथा आवश्यक निर्देश दिया गया। श्रम विभाग के द्वारा प्रवासी मजदूर की सूची उपलब्ध कराई गई है, जिसका नियमानुसार सत्यापन कर राशन कार्ड निर्गत किया जाना था। बैठक में अवगत कराया गया कि इस कार्य में लगभग 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। ई.के.वाईसी. की समीक्षा में पाया गया कि 94 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने तथा एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
खाद्यान्न के उठाव की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने भण्डार निर्गमादेश के अनुरूप शत-प्रतिशत उठाव करते हुए पूर्ण वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मुख्य ट्रांसपोर्टर एवं डी.एस.डी. ट्रांसपोर्टर को एकरारनामा के अनुसार वाहन रखने का निर्देश दिया गया ताकि लिफ्टिंग एवं उठाव का कार्य तेजी से हो। जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को पी.डी.एस. डीलर का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
साथ ही जिलाधिकारी ने लोक शिकायत, मुख्यमंत्री जनता दरबार तथा अन्य श्रोत से प्राप्त परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। धान अधिप्राप्ति के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि धान अधिप्राप्ति करनेवाले 10 पैक्स के द्वारा शून्य सी.एम.आर. दिया गया है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को वैसे 10 पैक्स की जांच करने तथा दोेषी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी को शून्य सी.एम.आर. आपूर्ति करनेवाले समितियों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज करने को कहा। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
शून्य सी.एम.आर. आपूर्ति करने वाले पैक्स निम्नवत है:
1. मोतीपुर के बरियारपुर उत्तरी पैक्स
2. मोतीपुर के महिमा गोपीनाथपुर पैक्स
3. कुढ़नी के किशनुपर मोहिनी पैक्स
4. कुढ़नी के कुढ़नी पैक्स
5. मड़वन के पकड़ी पकोही पैक्स
6. मीनापुर के बेलाही लच्छी पैक्स
7. मुशहरी के प्रहलादपुर पैक्स
8. पारू के बैजलपुर पैक्स
9. साहेबगंज के पहाड़पुर मनोरथ पैक्स
10. सरैया के नरगी जीवनाथ पैक्स
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम सुभाष कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी ललन कुमार शर्मा, सभी प्रखण्डों के सहायक गोदाम प्रबंधक सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading