मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित उत्तर बिहार के सबसे बड़े मॉल आइकॉन प्लाजा में आज दो बड़े ब्रांडेड स्टोर एलेन कूपर,वुडलैंड,का शुभारंभ हुआ। जहां मॉल के निदेशक, अमरनाथ पांडे, निदेशिका विनीता विजय, निदेशक राघव पांडे ने संयुक्त रूप से फिता काटकर सभी स्टोर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कल 28 जून को वी-मार्ट का शुभारंभ किया जाएगा।
वहीं निदेशक अमरनाथ पांडे ने वी-मार्ट के ऑनर ललित अग्रवाल को शुभकामना दी, और कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों का अनुभव है जिस कारण से लोगों को वी मार्ट के उत्पादों पर पूर्ण विश्वास है।
बता दें कि आइकन प्लाजा में अंतरराष्ट्रीय मानकों व सुविधाओं के साथ देश-विदेश के ब्रांड के सामान की खरीदारी की जा सकेगी। आइकॉन प्लाजा बिहार का पहला फैशन सिटी स्टोर है। यहां हर रोज लगभग 20 हजार से ज्यादा लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहें हैं।
मॉल में 129 रु से लेकर हजार रूपए तक के घरेलु सामान के साथ फैशन से सम्बंधित सामान भी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। यहां मीडिल क्लास, अपर मिडिल क्लास से लेकर बिलो मिडिल क्लास तक के लोग तक खरीदारी कर सकते हैं।
आइकन प्लाजा में पहले से स्टाइलॉक्स, क्रोमा, किलर ,स्पाईकर, मुफ्ती, स्विस ब्यूटी, लेंसकार्ट, ज़ुडियो, कैंपस ,वुडलैंड, फर्स्ट क्राइ, रेड चीफ, जॉकी, फैशन सिटी, मार्केट 99, वी-मार्ट, एलेन कूपर, राज नंदिनी फैशन पॉइंट, अलबेला बैंगल्स अदि जैसे कई ब्रांडेड स्टोर ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि भविष्य में सफारी, फूड कोर्ट, गेम जोन जैसे अन्य मनोरंजन सहित खाने पीने के भी स्टोर खोले जाएंगे।











