मुजफ्फरपुर: शहर भर में आज 17 जुलाई को मनाया गया मुहर्रम का पर्व। बता दें कि आज इमाम मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए यह पर्व मनाते हैं। वहीं मुजफ्फरपुर में भी हजारों की संख्या में लोगों द्वारा आज जुलुस निकाला गया।

जहां लोगों ने शहादत को याद करते हुए मातम मनाया। वहीं बता दें कि प्रशासन द्वारा डीजे बजाने को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद दिखी पुलिस।





