देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार, मदरसों में इस महीने से शुरू होगी पैरेंट्स टीचर मीटिंग

पटना: बिहार के मदरसों में भी अब सामान्य विद्यालयों की तरह पेरेंट्स टीचर मीटिंग होगी. राज्य के अनुदानित 1906 मदरसा में इसी महीने से इसकी शुरुआत होने जा रही है. इसी के साथ देश में बिहार पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां के मदरसा में पेरेंट्स टीचर मीट होगी.

अभी तक देश में कहीं भी मदरसा में पीटीएम नहीं होती है. बिहार मदरसा बोर्ड के कार्यालय में वयस्क शिक्षा कार्यक्रम की बैठक में यह निर्णय दिया गया है. इस संबंध में सभी मदरसों को आदेश भी जारी कर दिया गया है.

हर तीन महीने पर पीटीएम

बिहार मदरसा बोर्ड ने राज्य के सभी 1906 मदरसा को निर्देशित किया है कि प्रत्येक 3 महीने पर पीटीएम कराई जाए. किसी मदरसे में पीटीएम नहीं किया गया तो वहां के मदरसा हेड को मदरसा बोर्ड शो-कॉज करेगा और कार्रवाई भी संभव है.

पेरेंट्स टीचर मीट के लिए बोर्ड के वयस्क शिक्षा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मदरसों को मदद करेंगे. आपको बताएं कि बिहार में क्लास वन से लेकर मौलवी यानी इंटर स्तर तक के 1906 अनुदानित मदरसों में 12465 टीचर हैं. इनमें करीब 4 लाख छात्र पढ़ाई करते हैं.

हर दिन बच्चों की किताब-कॉपी देखनी होगी

बिहार मदरसा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नूर इस्लाम ने बताया है कि देश में पहली बार बिहार में मदरसा में इसी महीने से पीटीएम की शुरुआत होने जा रही है. मदरसा में टीचर बच्चों के किताब कॉपी को प्रतिदिन देखेंगे और रिपोर्ट बनाकर पीटीएम के दौरान अभिभावक से बातचीत करेंगे.

उन्होंने कहा कि साफ सुथरे कपड़ों में बच्चों को मदरसा भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करेंगे. इसके साथ ही टीचर अभिभावक को यह बताएंगे कि बच्चों का होमवर्क जरूर कराएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading