बिहार के गांवों में फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना फिर से शुरू होगी। सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इस योजना को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता देखते हुए इसे फिर से शुरू किया जाए।

नीतीश कुमार की जुबान फिर लड़खड़ाई, पीएम मोदी के बारे में कह दी ऐसी बात,  चौंक गए सब - India TV Hindi

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2005 में सत्ता में आने के बाद राज्य में हमने बेहतर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण कराया है। सिर्फ बेहतर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण कराना ही नहीं है बल्कि उसका अच्छे से मेंटेनेंस भी उतना ही जरूरी है। ग्रामीण पथों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। विभाग के अभियंता सड़कों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे तो बेहतर रोड बनेंगे और दुरुस्त भी रहेंगे।

सीएम नीतीश ने कहा कि बेहतर सड़क होने से लोगों का आवागमन आसान होता है। सड़कों को बेहतर बनाने के लिए जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा। बचे हुए टोलों के लिए भी संपर्क पथों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो, ताकि उनकी संपर्कता सुलभ हो सके। ग्रामीण इलाकों में जिन पथों के नवीनीकरण एवं उन्नयनीकरण (अपडेशन) की आवश्यकता है, उसका आकलन कर तेजी से काम करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पथों का पुनर्निर्माण भी तेजी से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण टोला संपर्क योजना तथा अन्य निर्माणाधीन पथों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। ग्रामीण पथों पर पड़ने वाले आवश्यक छूटे हुए या क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर जहां नए पुल के निर्माण की आवश्यकता है, उनका भी निर्माण करें।

क्या है मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना

नीतीश सरकार गठित होने के बाद मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना की शुरुआत हुई थी। इसके तहत 25 लाख की योजनाओं के निर्माण कार्यों की मंजूरी जिलों में ही मिल जाती थी। इस राशि से अधिक की योजनाओं को पुल निर्माण निगम के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता था।

बाद में इसे 2016 में बंद कर दिया गया। इसके बाद पथ निर्माण विभाग की जरूरतों के अनुसार निगम पुलों का निर्माण करता था। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग अपनी जरूरतों के अनुसार काम कराता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.