नवादा में राजद विधायक ने तबीयत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल में कराया इलाज

बिहार के नवादा में राजद विधायक ने एक नजीर पेश की है। आम तौर पर जहां बड़े नेता या विधायक थोड़ी भी तबीयत बिगड़ने पर बड़े अस्पतालों की ओर रुख करते हैं। वहीं उन्होंने जिले के सरकार अस्पताल पर भरोसा जताया है। विधायक तबीयत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल पहुंची और वहां अपना इलाज करवाई।

दरअसल, राजद विधायक विभा देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों की देख रेख में उनकी इलाज की गई।

वहीं विधायक को सरकारी अस्पातल में देख कर दंग रह गए। विधायक को देख डॉक्टरों में खलबली मच गई। सभी कर्मी अचानक अपने-अपने ड्यूटी पर तैनात हो गए।

जिसके बाद सरकारी अस्पताल में उनका इलाज किया गया। राजद विधायक विभा देवी खुद ही सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज कराई है। जहां विधायक का फिर ओपीडी में इलाज किया गया है। बताया जाता है कि शरीर की हड्डी में दर्द था। और इसी का इलाज करवाने के लिए पहुंची है।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि विधायक भी आकर सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रही थी। जहां देखने वाले भी देखकर यह सोच में पड़ गए है। जहां विधायक विभा देवी ने कहा की व्यवस्था ठीक है। थोड़ी व्यवस्था में कमियां है। उसे भी दुरुस्त करने के लिए उप अधीक्षक को निर्देश दिया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading