2 IPS अधिकारियों का तबादला, शिवदीप लांडे पटना और राकेश राठी भेजे गये पूर्णिया

पुलिस महकमें से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। भारतीय पुलिस सेवा के 2 अधिकारियों का तबादला किया गया। पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पटना से 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को पूर्णिया भेजा गया है।

राकेश राठी को पूर्णिया का आईजी बनाया गया है। वही पूर्णिया के आईजी 2006 के आईपीएस अधिकारी लाण्डे शिवदीप वामनराव को पटना भेजा गया है। लांडे को पटना का पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) बनाया गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।
बता दें कि ‘सुपरकॉप’ व ‘सिंघम’ जैसे उपनाम से चर्चित शिवदीप वामनराव लांडे ने बीते दिनों भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। यह खबर हर किसी को चौंकाने वाला था। इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब होने लगी। उनके इस कदम से फैंस में मायूसी देखने को मिली।
लोग उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचने लगे थे। हालांकि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया।  पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी शिवदीप लांडे का तबादला अब पटना किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading