बिहार पुलिस के तीन थानेदार निलंबित, हेराफेरी से चो’री तक का आ’रोप लगने पर एसपी ने की कार्रवाई

गोपालगंज में शराब माफियाओं से साठगांठ रखने और गांजा की बरामदगी कर बेच दिए जाने के मामले में गोपालगंज एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने तीन थानों के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। इनमें जादोपुर, विशंभरपुर और कुचायकोट के थानाध्यक्ष शामिल हैं। तीनों थानेदारों पर अलग अलग किस्म के आरोप लगे हैं।

बरामद गांजा को तस्करों के हाथों बेचने का आरोप
बताया जा रहा है कि जादोपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने कुरियर कंपनी के नाम पर चलने वाली एक वाहन से 250 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। गांजा को जब्त करने के बाद 70 किलोग्राम दिखाया गया, जबकि बाकी गांजा को जादोपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक तस्कर के हाथों बेच दिया गया था।

गांजा की बरामदगी होने पर सदर एसडीपीओ प्रांजल ने प्रेस कांफ्रेंस भी किया था। वहीं विशंभरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पर शराब माफिया से संपर्क रखने का आरोप है।

पिछले कुछ दिनों से एसपी लगातार थाने के कार्यकलाप की गतिविधियों पर नजर रख रहें थे। हाल ही में थाने में पहुंच कर जांच भी किये थे। शराब तस्करों से संपर्क रखने के आरोप में इन्हें निलंबित किया गया।

शराब तस्करों से सांठगांठ का आरोप लगा है
वहीं, कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार पर भी शराब तस्करों से सांठगांठ का आरोप लगा है। विदित हो कि कुचायकोट थाना यूपी बिहार बॉर्डर से जुड़ता है। इसी थाने के अंतर्गत बलथरी चेकपोस्ट भी यहां है। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से कुचायकोट थानाध्यक्ष पुलिस अफसरों के टारगेट पर भी थे।

एसपी अवधेश दीक्षित ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहें हैं। किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading