मुजफ्फरपुर: कार सवार दो युवकों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अज्ञात अपराधियों ने पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके ड्राइवर को AK-47 से भून दिया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक के पास हुई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है।

