लोजपा रामविलास में फिर से प्रदेश प्रवक्ता बने दिनेश पासवान, चिराग की मां ने दिया आशीर्वाद

लोजपा राम विलास प्रदेश कार्यालय 1 व्हीलर रोड पटना में चिराग पासवान की मां रीना पासवान के उपस्थिति में  लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी जी ने दिनेश राज पासवान जी को पुनः लोजपा (रा) के बिहार प्रदेश प्रवक्ता का  मनोनयन पत्र दिया।

इन नेताओं ने दी बधाई

प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत होने पर लोजपा (रा) के  बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी जी ने, जमुई सांसद सह बिहार प्रदेश संगठन प्रभारी  अरुण भारती जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना , युवा बिहार प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे जी, बिहार संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे जी, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान जी, प्रदेश प्रवक्ता  सौरभ सिंह, अनुपम पासवान जी, प्रदेश महासचिव चंदन पासवान जी, एससी/ एसटी प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता  दिनेश राज पासवान को बधाई  एवं शुभकामना दी ।

10 साल पहले ली थी पार्टी की सदस्यता

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के विचारों और सिद्धांतों से प्रेरित होकर 10 वर्ष पूर्व दिनेश राज पासवान पार्टी के सदस्यता लिए थे।  इससे पूर्व में दिनेश राज पासवान लोजपा पटना महानगर अध्यक्ष तथा इससे भी पूर्व मे युवा प्रदेश महासचिव के पद पर भी मनोनीत थे। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास छोटे से छोटे कार्यकर्ता को प्रोत्साहित कर राजनीति में आगे बढ़ने का काम करती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading