बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE 3.0) के पीजीटी का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने एक साथ 29 विषयों के रिजल्ट जारी किये हैं। शिक्षक अपना रिजल्ट बीपीएससी के वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर चेक कर सकते हैं।
7511 अभ्यर्थी हुए पास
बीपीएससी पीजीटी (कक्षा 11वीं-12वीं) में गणित में 779, भौतिकी में 441, रसायन शास्त्र में 273, जंतु विज्ञानं में 625, वनस्पति विज्ञान में 556 अभ्यर्थी पास हुए जबकि कला विषय इतिहास में 1746, भूगोल में 407, अर्थशास्त्र में 339, पॉलिटिकल साइंस में 991 अभ्यर्थी पास हुए। वहीं अंग्रेजी विषय में 972 अभ्यर्थी, संस्कृत में 363 और मैथिली में 19 अभ्यर्थी चयनित हुए।




