अधेड़ ह’त्याकांड में मुजफ्फरपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया सफल उ’द्भेदन, 2 गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित मालीघाट मोहल्ले में 68 वर्षीय कौशल किशोर गुप्ता की उनके घर में ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसका पुलिस ने आज सफल उद्भेदन कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। 

टीम द्वारा  महज 24 घंटे के भीतर घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित रिश्ते में मृतक की पोती एवं पोती का प्रेमी बताये जा रह हैं। वहीं  गिरफ्तार आरोपियों ने इस हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक द्वारा पोती के साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने के कारण आहत होकर दोनों ने यूट्यूब के वीडियों से प्रेरित होकर हत्या करने की योजना बनाई।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading