प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज के संगम में लगाईं आस्था की डुबकी। जिसके बाद उन्होंने मां गंगा पूजा की। त्रिवेणी संगम में प्रधानमंत्री ने रुद्राक्ष की माला पहनकर पूरे मंत्रोच्चार के साथ स्नान किया और परिक्रमा की। इसके साथ ही देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की।



बता दें कि अरैल क्षेत्र में उनकी सुरक्षा के लिए खास अलर्ट जारी किया गया था। इस दौरान पीएम के आगमन को लेकर क़ुल पांच सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती की गई थी। पीएम के कार्यक्रम के दौरान आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा गया।

