मुश्किल में फंसीं शिल्पा शेट्टी, इस मामले में कोर्ट ने SSP से मांगी रिपोर्ट

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व अन्य के विरुद्ध दाखिल परिवाद में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट ने वरीय पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। यह परिवाद सदर थाना के लहलादपुर पताही गांव के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने पिछले वर्ष 8 अक्टूबर को दाखिल किया था। इसमें मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एक ज्वेलर्स के प्रोपराइटर टीएम कल्याण व कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याण को भी आरोपित बनाया था।

दरअसल, परिवाद में ज्वेलर्स शो रूम के उद्घाटन के दौरान कलमबाग चौक के निकट जाम कराने का आरोप लगाया गया है। परिवाद में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा है कि कलमबाग चौक के निकट सात अक्टूबर की शाम छह से आठ बजे के बीच एक ज्वेलर्स के शो रूम का उद्घाटन किया गया। इसके उद्घाटन के लिए एक ज्वेलर्स के मालिक ने फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बुलाया था।

इसका प्रचार ज्वेलर्स के ब्रांड अंबेसडर अमिताभ बच्चन कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अनुमति जिलाधिकारी ने दे दी थी। कलमबाग रोड पर काफी लोगों का आना-जाना होता है। इस कार्यक्रम के कारण लगभग कलमबाग रोड व चौक जाम कर दिया गया। इससे आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना

आपको बता दें कि, इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत के द्वार जाति को लेकर दिये गये बयान को लेकर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था। इसके साथ ही बालाजी मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वाई सुब्बा रेड्डी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था। इतना ही नहीं फिल्म स्टार सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading