पूर्व मंत्री के घर में चोरी, साक्ष्य मिटाने के लिए CCTV के DVR भी साथ ले गए चोर

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में चोरी हुई है. इस बार चोरों ने बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और आरजेडी उपाध्यक्ष बीमा भारती के घर को निशाना बनाया है. भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास में उस वक्त चोरी हुई, जब घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे. चोरों ने पूर्व विधायक के घर के प्रवेश द्वार सहित चार कमरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

बीमा भारती के घर में चोरी

पूर्व रुपौली विधायक बीमा भारती ने बताया कि बेखौफ चोरों ने उनके घर से अष्टधातु की मूर्ति, सोना के गहने, कंबल और कपड़े सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ किया है. उन्होंने कहा कि वह अपने भिठ्ठा आवास पर अपने परिवार के साथ थी और भवानीपुर आवास पर गुड़िया मंडल और उसका सहयोगी रामचंद्र मंडल रहते थे.

गुड़िया कुछ दिनों पहले अपने मायके गई हुई थी. रात को साढ़े 10 बजे के बाद राममचंद्र मंडल भी अपने घर चला गया था. सुबह जब रामचंद्र भवानीपुर आया तो चोरी की बात पता चली.

सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गए चोर

चोरों ने सीसीटीवी कैमरे मैं कैद अपनी तस्वीर के साक्ष्य को मिटाने के लिए बीमा भारती के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा लिया. बेखौफ चोरों ने पूर्व विधायक के आवास से कितने मूल्य के सामानों की चोरी की है, अभी इसका सही-सही पता नहीं चल पाया है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

पहले भी हुई थी चोरी

बीमा भारती के भवानीपुर स्थित आवास पर साल 2018 में भी बेखौफ चोरों ने चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया था. चोरों ने लाइसेंसी पिस्टल सहित 10 लाख से ऊपर के जेवरात और कीमती सामान चुरा लिए थे. 21 जनवरी 2018 को हुए चोरी की उस घटना का 7 साल बाद भी उद्भेदन नहीं हो पाया है. पुलिस अभी तक पूर्व विधायक की लाइसेंसी पिस्टल नहीं ढूंढ पाई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading