सिवान: बिहार के सिवान में पुलिस कस्टडी से जिला पार्षद फरार हो गया है. उसे पुलिस पिस्टल से धमकाने के आरोप में थाने लायी थी.

मामला गुठनी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक जिला पार्षद ने पुलिस को शौच करने की बात कही और फिर वापस नहीं लौटा.

थाने से जिला पार्षद फरार: घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सुहागरा मंदिर में कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसमें जिला पार्षद छोटे लाल यादव अचानक अपने आदमी के साथ पहुंचे.

वहां के महंत अरविंद कुमार है, उन पर बालू गिट्टी चोरी करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे.

महंत को पिस्टल से धमकाने का आरोप: उसके बाद लाइसेंसी पिस्टल उनकी कनपटी पर तान दी. मामला बिगड़ता देखदेख आसपास के मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर इस मामले को शांत कराया और इसकी सूचना तुरंत महंत ने पुलिस को दी.

गिरफ्तारी के लिए छापा जारी: सूचना पर पहुंची गुठनी थाने की पुलिस ने आरोपी छोटे लाल यादव को पिस्तौल समेत कस्टडी में लिया और थाने लाई, जहां से छोटेलाल यादव पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया. इसके बाद पुलिस जिला पार्षद छोटेलाल यादव को अब गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.