मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने मोबाइल झपटमारी गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट : अमन कुमार “मौन्टी”

मुजफ्फरपुर: रेल थाना, मुजफ्फरपुर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल झपटमारी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 33 मोबाइल, 1 लैपटॉप और 1 टैब बरामद किया गया है।

घटना का विवरण

मधुबनी जिले के लखनौर निवासी यात्री ओमप्रकाश कुमार 29 मार्च 2025 को दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (13211) में झंझारपुर से हाजीपुर की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान नारायणपुर स्टेशन के पास अज्ञात अपराधी ने उनका मोबाइल छीन लिया। इस घटना को लेकर रेल थाना, मुजफ्फरपुर में कांड संख्या 75/25, धारा 304 बी०एन०एस० के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी अनुसंधान से अपराधियों की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक, रेलवे, मुजफ्फरपुर के निर्देश पर रेल पुलिस उपाधीक्षक, समस्तीपुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के आधार पर पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया:

1. त्रिभुवन कुमार (19 वर्ष) – निवासी तुर्की, थाना तुर्की, जिला मुजफ्फरपुर

2. कुंदन कुमार सिंह (19 वर्ष) – निवासी मोतीपुर मोहम्मदपुर वल्मी, थाना मोतीपुर, जिला मुजफ्फरपुर

3. रोहित कुमार (23 वर्ष) – निवासी नेउरा, थाना मीनापुर, जिला मुजफ्फरपुर

बरामदगी

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें शामिल हैं:

✅ 33 मोबाइल फोन

✅ 1 लैपटॉप

✅ 1 टैब

पुलिस टीम की भूमिका

इस Bhai 4kg aaj kaसफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:

• रौशन कुमार गुप्ता – रेल पुलिस उपाधीक्षक, समस्तीपुर

• रंजीत कुमार – थाना अध्यक्ष, रेल थाना मुजफ्फरपुर

• दिनेश कुमार साहू – प्रभारी, डीआईयू शाखा

• बिरेन्द्र कुमार – पुलिस उप निरीक्षक, रेल थाना मुजफ्फरपुर

अपराधियों के अन्य साथियों की तलाश जारी

रेल पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई से ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading