मुंबई से आए युवक की पी’ट-पी’ट कर ह’त्या, आ’रोपियों के घर श’व लाकर हंगामा; तनाव देख पुलिस कर रही कैंप

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक शख्स की मौत के बाद भारी बवाल हो गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक राहुल कुमार की निर्मम पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। राहुल मुंबई में रहता था और हाल ही में अपने गांव आया था। कल वह अपनी बहन से मिलने गया था।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के निवासी राहुल साह (उम्र करीब 32 वर्ष) के रूप में हुई है। मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर आरोपी के घर जा पहुंचे, जिससे विवाद और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पीटने वालों ने युवक के इरादे को गलत बताया
मृतक के परिजनों का कहना है कि राहुल अपनी बहन के पास गया था, इसी दौरान कुछ लोगों ने रात में उसके साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि वह देर रात उनके घर में गलत इरादे से घुसा था, जिसके बाद यह घटना हुई। राहुल की मौत के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, गांव में तनाव
पूरे मामले पर एसडीपीओ (वेस्ट-1) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि सरैया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहाँ उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर तीन-चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के विरोध और गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति शांत है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading