मुजफ्फरपुर: रिटायर्ड शिक्षक को पत्थर का टुकड़ा थमा डेढ़ लाख के गहने उड़ाए

मुजफ्फरपुर: करजा थाना क्षेत्र के अनंत करजा के समीप एनएच 722 पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को पत्थर का टुकड़ा थमाकर डेढ़ लाख के गहने उड़ा लिए। मामले को लेकर महम्मदपुर खाजे निवासी रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मीनारायण साहू ने करजा पुलिस से शिकायत की है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि करजा चौक से स्कूटी ठीक करवाकर द्वारिका नाथपुर के रास्ते घर लौट रहे थे। थाने से महज 500 गज की दूरी पर अनंत करजा के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रुकने का इशारा किया। रुकते ही बदमाशों ने कड़क आवाज में कहा कि थाने पर रुकने का इशारा किया तो क्यों नहीं रुका।

कहा कि सड़क पर काफी छिनतई की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए घर से गहने पहनकर मत निकलिए। आप भी अंगूठी और चेन निकालकर जेब में रख लीजिए। इसके बाद अंगूठी और चेन निकालकर जेब में रख लिया। शिक्षक ने बताया कि बदमाशों ने गहने दिखाने को कहा।

इसी दौरान अपने पॉकेट से कागज निकाल कर चेन व अंगूठी उसमें रखकर उन्हीं के गमछे में लपेटकर उनके पॉकेट में डाल दिया। कुछ दूर जाकर शिक्षक ने पॉकेट से कागज निकाल कर देखा तो उसमें पत्थर का टुकड़ा था।

शिक्षक ने बताया कि सड़क से जा रहे एक और दंपती को बदमाशों ने रुकने का इशारा किया था। इस संबंध में थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading