पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. जहां कुल 20 प्रस्तावों पर सहमति बनी है. इनमें बियाडा की 1.85 एकड़ भूमि भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण पटना को देने का फैसला हुआ है.

किन फैसलों पर लगी मुहर?
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 30 जून 2026 तक अवधि विस्तार करने की स्वीकृति मिली है. पहले 31 मार्च 2026 तक ही समय तय था. सप्तम राज्य वित्त आयोग की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गई है.

400 इलेक्ट्रिक एसी बसों के 12 वर्षों तक परिचालन से होने वाली घाटे की क्षतिपूर्ति के लिए 517.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है. 100 पैकेज में 7 वर्षों के मेंटेनेंस के लिए यह राशि दी गई है. राज्यपाल और राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारी की उपयोग के लिए 6 नए मोटर वाहन क्रय के लिए एक करोड़ 53 लाख रुपये की स्वीकृत मिली है.

सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला
सीतामढ़ी में बनने वाले राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का नाम ‘मां सीता’ के नाम पर रखने की स्वीकृति मिली है. अब इसका नाम माता सीता चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, सीतामढ़ी होगा.राज्य के चयनित शहरी केंद्रों को आर्थिक रूप से सशक्त और उत्पादक बनाने और एकीकृत शहरी आर्थिक क्षेत्र के विकास के लिए विश्व बैंक से 500 मिलियन डॉलर ऋण सहायता प्राप्त कर बिहार अर्बन ट्रांसपोर्टेशन प्रोग्राम क्रियान्वित करने की स्वीकृति मिली है.
लॉन्ग टर्म आउटपुट परफॉर्मेंस बेस्ड रोड एसेट मेंटिनेस कांट्रैक्ट के तहत 19305.58 किलोमीटर लंबाई में पथों के संधारण कार्य, केंद्रीयकृत कंट्रोल एवं कमांड सेंटर एवं आई तकनीक द्वारा पथों के निरीक्षण के लिए 15968 करोड़ 3 लाख 42000 की स्वीकृति बिहार मंत्रिपरिषद से मिल गई है.

राज्य सरकार के सात निश्चित तीन संकल्प ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ के अंतर्गत बिहार भवन संशोधन उप विधि 2026 की स्वीकृति मिली है. बिहार सरकार के सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों को अल्पकालीन और दीर्घकालिक आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सुलभ पारदर्शी द्वितीय संस्थाओं के माध्यम से ऋण प्राप्त करने की सुविधा देने की भी स्वीकृति मिली है.
नगर पालिका चुनाव में ई वोटिंग सिस्टम का उपयोग के लिए नामांकन के आधार पर कल 31.45 लाख के अनुमानित व्यय पर c -Dac हैदराबाद की एजेंसी को कार्य देने की स्वीकृति मिली है. वरिष्ठ नागरिकों, शारीरिक रूप से दिव्यांग, असाध्य रोग से ग्रसित अथवा अपने स्थान से प्रवासित मतदाता द्वारा सुगमता पूर्वक यथास्थान मतदान करने की सुविधा मिलेगी. बक्सर कोईलवर गंगा तटबंध में कथा और निरोधक कार्य के लिए 52 करोड़ 56 लाख 41000 की स्वीकृति मिली. गंगापुर, भूसौला, नंदपुर और दामोदरपुर को गंगा नदी के कटाव से सुरक्षा मिल सकेगी.