पटना में सुबह-सुबह एन’काउंटर, सरकारी टीचर को गो’ली मा’रने वाले अ’पराधी को पुलिस ने मारी गो’ली

पटना: राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ बिहार पुलिस का अभियान तेज होता जा रहा है. सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के गेल सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

13 मई को शिक्षक पर जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ 13 मई को स्कूल ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक शंभू कुमार पर हुए लूट एवं गोलीकांड से जुड़ी है. दो बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षक को रोका और लूटपाट की कोशिश की. विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें शिक्षक को दो गोलियां लगी. घटना के बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कर छापेमारी शुरू की थी.

गुप्त सूचना पर घेराबंदी और तलाशी

पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में छिपे हैं. सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस वाहन का शीशा टूट गया.

जवाबी फायरिंग में एक अपराधी घायल

मुठभेड़ में पुलिस की गोली एक अपराधी संदीप उर्फ बदल के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया. दूसरे अपराधी प्रिंस को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने दोनों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार भी बरामद किए हैं.

अपराधियों का आपराधिक इतिहास

प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी शिक्षक लूटकांड में सीधे शामिल पाए गए हैं. इनके खिलाफ पहले से लूट, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस अब इनके पूरे आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

क्या बोले पटना एसएसपी?

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. घायल अपराधी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

अपराधियों में फैला भय का माहौल

ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हाल में बिहार पुलिस की लगातार कार्रवाई और मुठभेड़ों से अपराधियों में दहशत का माहौल है. पुलिस का साफ संदेश है कि राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं रहेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading