‘मेरी जवानी और बेडरूम के सपने न देखें’ बाबा रामदेव … कंगना रनौत की योग गुरु को नसीहत

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कंगना की ‘Generation Gutter’ टिप्पणी को लेकर उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए थे। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रामदेव पर पलटवार करते हुए उन्हें अपनी जवानी और बेडरूम के बारे में ‘डे-ड्रीम’ नहीं करने की नसीहत दी।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए।” इसके बाद उन्होंने रामदेव के ब्रांड पतंजलि से जुड़े पुराने विवादों का भी जिक्र किया। कंगना ने लिखा कि कम से कम उन्हें कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल प्रभाव संबंधी दावों के लिए फटकार नहीं लगी है। उन्होंने आगे कहा कि रामदेव को उन्हें चरित्र का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए।

कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, “So don’t give me character lessons, तुमसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर, यहां कोई धोखाधड़ी नहीं पाई गई।”

क्या कहा था बाबा रामदेव ने?

दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में जेनरेशन जेड यानी Gen Z को लेकर ‘Generation Gutter’ टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर बाबा रामदेव ने सवाल उठाते हुए कहा था कि कंगना ने भारत के युवाओं के बारे में इस तरह की टिप्पणी करके अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

रामदेव ने कंगना की योग्यता और उनके बचपन तथा युवावस्था को लेकर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कंगना के बयान को लेकर उनकी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए। अब बाबा रामदेव की टिप्पणी के जवाब में कंगना के तीखे पलटवार ने इस विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading