आज बैंगलोर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, CM सम्राट चौधरी करेंगे बिहार महोत्सव 2026 का उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित बिहार महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। बिहार की संस्कृति, कला, परंपरा और विरासत को देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाने के मकसद से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

3 से 6 सितंबर 2026 तक चलने वाले बिहार महोत्सव में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इस आयोजन के जरिए बिहार की लोक कला, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री के बेंगलुरु पहुंचने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में बिहार से जुड़े लोगों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रहने की उम्मीद है।

बिहार महोत्सव प्रवासी बिहारियों को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ने के साथ राज्य की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को देशव्यापी पहचान देने का भी जरिया बनेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बिहार की विविध सांस्कृतिक छटा देखने को मिलेगी।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस दौरे को बिहार की संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय फलक पर मजबूती से पेश करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading