अमिताभ चंद्र जायसवाल बने मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष

मुजफ्फरपुर : रविवार को संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श ग्राम, बैरिया में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई।

 कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सचिव हिमांशु कुमार ने वार्षिक सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, विशेष रूप से राज्य स्तरीय रैपिड एवं ब्लिट्ज रेटिंग प्रतियोगिता तथा ग्रैंडमास्टर कोचिंग कैंप की जानकारी दी गई। कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष विनय कुमार ने आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके बाद संत जेवियर स्कूल के निदेशक अमिताभ चंद्र जायसवाल के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा गया, जिसका समर्थन उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार एवं आभास कुमार ने किया। आमसभा में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित होने के बाद अमिताभ चंद्र जायसवाल को मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ का नया अध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही तीन उपाध्यक्ष पदों के लिए डॉ. नवीन कुमार, उदय शंकर शर्मा एवं संत जेवियर स्कूल के प्रशासनिक ऑफिसर राकेश कुमार त्रिवेदी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे आमसभा ने ध्वनिमत से पारित किया।

वहीं रिक्त संयुक्त सचिव पद के लिए आमसभा ने अजय कुमार को संयुक्त सचिव पद पर मनोनीत किया। अध्यक्ष बनने के बाद अमिताभ चंद्र जायसवाल ने कहा कि वे अपनी ओर से मुजफ्फरपुर एवं संत जेवियर स्कूल, मुजफ्फरपुर में शतरंज के विकास के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

इस दौरान आमसभा में संघ के अध्यक्ष विनय कुमार, सचिव हिमांशु कुमार, कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार, संघ के संरक्षक अमिताभ कुमार, उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार, आभास कुमार, करुणेश कुमार, पंकज कुमार, अजय कुमार, सुमन चौधरी, राजीव चंद्र दत्ता, सुनील कुमार, उदय शंकर शर्मा एवं अभिजीत कुमार चिंटू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

साथ ही संत जेवियर स्कूल की ओर से निदेशक अमिताभ चंद्र जायसवाल, संयुक्त निदेशक आमोद दत्ता, प्राचार्या श्रीमती अलका झा, संत जेवियर जूनियर सीनियर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल दीपक चंद्रा एवं प्रशासनिक ऑफिसर राकेश कुमार त्रिवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading