मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के तोशानी टावर में गणपति पूजा के दूसरे दिन भी भक्तिमय माहौल देखने को मिला। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रही गणपति पूजा को लेकर सोसाइटी के लोगों में खासा उत्साह है। दूसरे दिन गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली।

पारंपरिक भक्ति और उत्साह के साथ महिलाओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान कामिनी, निभा, रिचा, निवेदिता, मीनू, मीरा केजरीवाल, भारती, श्वेता और आशा शर्मा समेत समिति की कई महिला सदस्य सक्रिय रूप से पूजा में शामिल रहीं।



महिलाओं की भक्ति और उत्साह ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। पूजा और आरती के दौरान सोसाइटी की महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी एक साथ नजर आए और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।



समिति के सदस्यों ने बताया कि गणपति पूजा के साथ सुबह-शाम आरती और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। दूसरे दिन भी पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ पूजा संपन्न हुई। पूरा तोशानी टावर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।

