बिहार: टावर बना प्रेमी का धरना स्थल! शादी की मांग पर अड़ा युवक, दो घंटे तक मचा ड्रामा; फिर जानें कैसे बनी बात?

गयाजी: गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमिका की सहमति मिलने पर युवक सुरक्षित नीचे उतरा।

शादी के लिए टावर पर चढ़ गया युवक

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला बोधिबीघा थाना क्षेत्र का है। पचहथूर गांव निवासी मेराज अहमद नाम का युवक गुरुवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने ऊपर से ही कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका और उसका परिवार शादी के लिए तैयार नहीं होगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर जैसे ही इलाके में फैली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।

 

दो-तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
बताया जा रहा है कि मेराज अहमद का एक लड़की के साथ पिछले दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की सहमति नहीं मिलने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा था।

परिजनों और सामाजिक दबाव के कारण लड़की भी शुरुआत में शादी की बात से पीछे हट गई थी। इसके बाद युवक ने अपनी बात मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया।

दो-तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
बताया जा रहा है कि मेराज अहमद का एक लड़की के साथ पिछले दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की सहमति नहीं मिलने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा था।

परिजनों और सामाजिक दबाव के कारण लड़की भी शुरुआत में शादी की बात से पीछे हट गई थी। इसके बाद युवक ने अपनी बात मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया।करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading