नीतीश कुमार ने सौंपा JDU का सिंबल, अभिषेक झा 5 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

मुजफ्फरपुर: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को पार्टी का सिंबल मिल गया है। सिंबल मिलने के बाद अभिषेक झा ने अपने समर्थकों और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले नामांकन कार्यक्रम में शामिल होकर अपना स्नेह और आशीर्वाद देने की अपील की।

अभिषेक झा ने बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे आयुक्त कार्यालय में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उनका नामांकन होगा। इसके बाद मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में ‘आशीर्वाद समागम’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें चारों जिलों के पार्टी एवं गठबंधन के साथी, वरिष्ठ नेता, समर्थक और शुभचिंतक शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सिंबल मिलना उनके लिए खुशी और जिम्मेदारी का विषय है। अभिषेक झा के अनुसार, वह सामान्य राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं और पार्टी नेतृत्व ने उन्हें एक बार फिर जनता के बीच जाने का अवसर दिया है। उन्होंने इसके लिए पार्टी और गठबंधन के नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

अभिषेक झा ने बताया कि सिंबल मिलने से पहले उनकी बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से करीब 15-20 मिनट तक मुलाकात के दौरान उन्हें स्नेह और आशीर्वाद मिला। इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और संजय गांधी समेत अन्य नेताओं से भी मुलाकात हुई।

अभिषेक झा ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं, वरिष्ठजनों, अभिभावकों और शुभचिंतकों से अपील करते हुए कहा कि 5 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में आयोजित आशीर्वाद समागम में पहुंचकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करें।

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले शामिल हैं। नामांकन को लेकर अभिषेक झा और उनके समर्थकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading