मुन्नाभाई 3 में काम करने के लिए सोनम कपूर ने रखी ये शर्त…

अरशद वारसी ने जानकारी दी कि राजकुमार हिरानी ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘मुन्नाभाई 3’ की घोषणा कर दी है । इसकी तीसरी सीरीज में अरशद वारसी और संजय दत्त को कास्ट किया जाना कंफर्म है ।

कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा फिल्म में सोनम कपूर को कास्ट करना चाहते हैं । इस पर खुद सोनम कपूर का बयान भी आ गया है ।

सोनम कपूर इन दिनों फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे ही एक प्रमोशनल ईवेंट में सोनम कपूर से ‘मुन्ना भाई 3’ के बारे में पूछा गया । इंटरव्यू के दौरान सोमन कपूर ने कहा- ‘मीडिया में चल रही खबर पूरी तरह से बकवास है।’ वो आगे कहती हैं, ‘मैं मुन्नाभाई 3 में काम करना जरूर पसंद करूंगी लेकिन एक शर्त है। मुन्नाभाई के बजाय अगर फिल्म का नाम ‘मुन्नी बहन’ होगा तो।’

बता दें कि सोनम कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ 1 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सोनम के साथ अनिल कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव भी नजर आएंगे पहली बार सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading