इसरो मिशन की राष्ट्रीय कार्यशाला में सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, प्रमाणपत्र पाकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

मुजफ्फरपुर: सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत सरकार द्वारा संचालित इसरो मिशन के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तर की द्वि-दिवसीय कार्यशाला में भाग लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस कार्यशाला में विद्यालय के छात्र अमन आनंद और छात्रा आकृति कुमारी ने सहभागिता की तथा प्रमाणपत्र प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में बच्चों को विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से जोड़ना बेहद जरूरी है। इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें नई जानकारियां हासिल करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रमोद कुमार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन करने और नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।

विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि भविष्य में भी विद्यार्थी विभिन्न शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading