बिहार के दक्षिणी इलाकों में बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में छाए रहेंगे बादल

पटना: बिहार में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, जबकि दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है.

पिछले 24 घंटों में बारिश की स्थिति

बीते एक दिन में राज्य के अलग-अलग इलाकों में वर्षा दर्ज की गई. शेखपुरा जिले के घाटकुसुंबा में सबसे अधिक 52.2 मिलीमीटर बारिश हुई. मोकामा में 19.2 मिलीमीटर और पंडारक में 12.8 मिलीमीटर, पटना जिले में भी घोसवारी में 27.4 मिलीमीटर वर्षा मापी गई.

आठ जिलों में बारिश के आसार

पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी बिहार के आठ जिलों पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, पश्चिमी चंपारण, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और सारण में बादल छा सकते हैं. इन क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. वहीं राज्य के शेष जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है.

कैसे रहेगा तापमान

सोमवार को बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जहां पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है. दिन में हल्की धूप निकलेगी और दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं, हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं.

तापमान में होगी बढ़ोतरी
रविवार को डेहरी को छोड़कर पटना सहित अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. राजधानी पटना का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 31.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि कैमूर के भभुआ में 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

नेपाल में भूस्खलन का प्रभाव

नेपाल के गोरखा जिले में हुए भूस्खलन से बूढ़ी गंडकी नदी का बहाव अस्थायी रूप से रुक गया था, जिससे अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनी. कुछ मकान बहने की खबर है, हालांकि किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है. इसका असर पश्चिम चंपारण स्थित वाल्मीकि नगर बैराज पर भी पड़ सकता है, जहां पानी का बहाव 50 हजार क्यूसेक से बढ़कर 75 हजार क्यूसेक तक पहुंचने की आशंका है. जल संसाधन विभाग ने मैदानी इलाकों में बड़े खतरे से इनकार किया है.

गंगा नदी में कटाव

भागलपुर के राघोपुर पंचायत में गंगा नदी के कटाव से एक दो मंजिला मकान नदी में समा गया। विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है. वहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से 15 से 17 अक्टूबर के बीच राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना बनी हुई है. नागरिक मौसम विभाग के अपडेट पर ध्यान दें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading