तेजस्वी यादव का जुदा अंदाज: लालू के बेटे ने दिल्ली में की ऑटोरिक्शा की सवारी, सामने वाली सीट पर कौन बैठा दिखा?

विपक्षी दलों के आंदोलन में शामिल होने बिहार से दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तेजस्वी का जुदा अंदाज उनके प्रसंशकों को पसंद आ रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी तेजस्वी की इस वीडियो क्लिप को साझा किया है।

इस वीडियो में लालू प्रसाद यादव के बेटे को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑटोरिक्शा की सवारी का आनंद लेते देखा जा सकता है। वीडियो रात के समय रिकॉर्ड किया गया है। आम तौर पर कड़े सुरक्षाबंदोबस्त और हाई सिक्योरिटी प्रोटोकॉल में घिरे रहने वाले तेजस्वी के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी दिखे।

ऑटो में तेजस्वी, सामने वाली सीट पर कौन बैठा?
गौरतलब है कि 12 अक्तूबर को विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक में शामिल नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की तरफ से इसमें तेजस्वी यादव ने हिस्सा लिया।

इस विरोध-प्रदर्शन के बाद तेजस्वी दिल्ली की सड़कों पर ऑटोरिक्शा की सवारी के मजे उठाते दिखे। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी के सुरक्षाकर्मी ऑटो की सामने वाली सीट पर बैठे दिखे। मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड इस वीडियो में पीछे से आवाज लगाने पर तेजस्वी मुस्कुराते देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading