भीषण ध’माके से दहला बिहार का मुजफ्फरपुर, कई मकान उड़े

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइप लाइन में धमाका हो गया. ब्लास्ट के चलते इलाके में अफरातफरी मच गई. लोग इधर उधर भागने लगे. हादसे में कितने लोग जख्मी हुए हैं इसकी सूचना अभी तक नहीं मिली है.

घटना घोबरसही चौक के डुमरी रोड की है. सदर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है. धमाका इतना तेज था कि 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है.

लगभग 50 घरों को नुकसान पहुंचा है. नजदीक के घर मलबे में तब्दील हो गए हैं. नुकसान का आकलन किया जा रहा है. एक की मौत की खबर है जबकि 15 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.