डा0 सच्चिदानंद सिन्हा जी जयंती पर विचार मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: आज बिहार निर्माता एवं संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डा0 सच्चिदानंद सिन्हा जी जयंती पर विचार मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सदस्यों ने सच्चिदानंद जी चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया ।

वहीं इस अवसर पर  जरूरतमंदों के बीच मुफ्त उपयोगी वस्त्र का वितरण किया गया। जहां विचार मंच के कैप्टन राजीव कुमार ने सच्चिदानंद जी बिहार के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की ।

महामंत्री अजीत कुमार ने सच्चिदानंद सिन्हा जी के बिहार निर्माण में पटना हवाई अड्डा, सिन्हा लाईब्रेरी,बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन , बिहार विधान परिषद भवन जैसे महत्वपूर्ण जगहों को दान में देने पर अपनी बात रखी।

आगे कोषाध्यक्ष संदीप कुमार ने श्रद्धांजलि सभा के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन किया । इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में के. के. सिन्हा, उत्पल रंजन, कैप्टन राजीव कुमार, संदीप कुमार , अजीत कुमार, संजीव रंजन सोनू, अमित कुमार, गौरव कुमार, प्रांजल श्रीवास्तव, मनीष कुमार, अजय जयसवाल सहित कई महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.