गूगल और ऐप्पल ने बनाया एक ऐसा ऐप जिसके जरिए महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखा जा सकेगा, मचा बवाल

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनियों ने एक ऐसा मोबाइल ऐप बना दिया है जिसे लेकर एक बहस छिड़ गई है। यहां तक कि कई महिला संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है और आलोचना भी की है। दरअसल गूगल और ऐप्पल ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिसके जरिए महिलाओं की एक-एक गतिविधियों पर नजर रखा जा सकेगा।



आइए इस ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं….

सबसे पहले आपको बता दें कि इस ऐप का नाम Absher है और इस ऐप को खासतौर पर सऊदी अरब के पुरूषों को उपलब्ध कराया गया है जिसकी मदद से वे अपनी घर की महिलाओं की एक-एक गतिविधि पर बारिकी से नजर रख सकेंगे। Absher ऐप में कुछ फीचर्स दिए गए हैं जिनकी मदद से महिलाओं को ट्रैक किया जा सकेगा।



उदाहरण के तौर पर यदि महिला कहीं जाने के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रही है तो इस बात की जानकारी उसके पति के फोन पर पहुंच जाएगी। इसके अलावा इस ऐप में यह भी सुविधा है कि कोई पुरुष अपनी पत्नी को घर से बाहर जाने या बॉर्डर पार करने से भी रोक सकता है। इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर और ऐप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।



वहीं इस ऐप को लेकर बवाल मचा हुआ है। कई महिला संगठनों ने गूगल और ऐप्पल पर लिंग भेद का आरोप लगाया है। वहीं इस ऐप को स्टोर से हटाने की भी मांग की गई है। बता दें कि सऊदी अरब में घर से बाहर जाने या यात्रा के लिए महिलाओं को कानूनन रूप से घर के पुरुष सदस्य से इजाजत लेनी होती है।



Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading