केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री ने राहुल गाँधी को दी नसीहत, आपको भारतीय सेना के बारे…..

केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने अपने ट्विटर हैंडिल से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक वीडियो शेयर करते हुए नसीहत दी है। राफेल सौदे पर राहुल गांधी के आरोपों के दौरान सेना के लिए प्रयोग किए गए शब्दों पर उन्होंने आपत्ति जताई है।



उन्होंने वीडियो में कहा कि राहुल गांधी जी! आपको भारतीय सेना के बारे में कुछ नहीं पता। हम तो यहां संसद में हैं, लेकिन दिल्ली में बैठकर आप जो प्रेस कांफ्रेंस-प्रेस कांफ्रेंस खेलते हैं, उसमें आपने भारतीय सेना का और शहीदों का अपमान किया है।



उन्होंने राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो दिखाते हुए कहा कि आपने(राहुल गांधी ने) यह कहा कि प्लेन क्रैश में सैनिक मर रहे हैं। यह आप शहीदों के लिए, सैनिकों के लिए बात कर रहे हैं।



उन्होंने कहा कि आपको सेलिब्रेटी और सैनिकों में फर्क तो पता ही होगा। फिर डिक्शनरी दिखाकर उन्होंने इसका फर्क समझाया। उनके ट्विटर एकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो को सोमवार दोपहर बाद तक करीब सवा लाख लोग देख चुके हैं



Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.